फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज नहीं चलेगी मुजफ्फरपुर, दिल्ली-दरभंगा ट्रेन

विज्ञापन
टिनीच रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक का हो रहा मरम्मत कार्य।सोत्र- संवाद
विज्ञापन
- कई अन्य ट्रेनों के रूट भी बदले रहेंगे
विज्ञापन

- टिनिच रेलवे स्टेशन के पास कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तित

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच रेलवे स्टेशन पर एनसीएमएल गतिशक्ति सीडिंग कनेक्टिविटी कार्य के साथ प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 24 जून को आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी, दरभंगा-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी, जबकि 25 व 26 जून को मनवर संगम व अयोध्या पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित टिनिच रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्री-नाॅन इंटरलॉक कार्य के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कई के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें 25 जून को गोमती नगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 25 व 26 जून को नकहा जंगल गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन, गोरखपुर-बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। 26 जून को लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन, 25 जून को मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन के साथ दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके साथ 25 व 26 जून को बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के स्थान पर इस ट्रेन को बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

25 जून को छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी के रास्ते जाएगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर नहीं जाएगी। इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें