फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हत्यारोपी पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

Mon, 20 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
धन के लालच में हत्या करने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। रतनपुर गांव में शुक्रवार की रात राजमणि वर्मा की धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भी हत्यारोपी पत्नी प्रभावती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल गड़ासा भी बरामद कर लिया है।
परशुरामपुर के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सिरसहवा गोशाला के पास से रविवार की सुबह करीब सात बजे की गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेची गई एक बीघा जमीन से मिलने वाले 6 लाख रुपये के लेनदेन में उसका पति से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी राजमणि पत्नी प्रभावती व दो बेटों सूरज व आशीष के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक माह पहले राजमणि गांव आ गया था। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले उसने अपनी एक बीघा जमीन बेंच दी थी। इसकी जानकारी होने पर चार दिन पहले उसकी पत्नी प्रभावती भी गांव आ गई थी।
विज्ञापन

जमीन बेचने से मिले रुपये को लेकर विवाद होने लगा। शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के बीच रात करीब दो बजे प्रभावती ने धारदार हथियार से पति राजमणि पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। राजमणि के चचेरे भाई सुकई ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें