फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका ने छिड़काव व फाॅगिंग का बनाया रोस्टर

Fri, 23 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में मच्छरोधी अभियान के तहत 25 वार्ड में अलग-अलग तिथियों में रोस्टरवार छिड़काव व फाॅगिंग की घोषणा की है। यह अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन


ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान खुली नालियों को ढकने के अलावा सफाई व फागिंग कराई जाएगी। इसके अलावा उथले हैंडपंपों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिह्नित किया जाएगा। घरों में शुद्ध पानी पहुंचे इसके लिए पाइप लाइन को कंक्रीट से सुरक्षित किया जाएगा। शुद्ध पानी के लिए हैंडपंपों की रिबोरिंग कराई जाएगी। यही नहीं शहर के पुराना डाकखाना, मिश्रौलिया, कटरा, नरहरिया, महरीखांवा, पांडेय बाजार, कंपनी बाग, सुर्तीहट्टा, तुरकहिया, इटैलिया, आवास विकास कॉलोनी, पिकौरा शिव गुलाम, बैरिहवां, चिकवा टोला, पिकौरा बक्श, ओरीजोत, पिकौरा दत्तूराय, पठान टोला, विशुनपुरवा, मुरलीजोत, मालीटोला, पचपेडिया, बेलवाडाडी, रामेश्वरपुरी, रौतापार, कांशीराम आवास क्षेत्र में अवकाश के दिन को छोड़कर अन्य दिनों में छिड़काव व फागिंग की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि पर टीम अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें