फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मान गए नगर पालिका के कर्मचारी, हड़ताल खत्म

Fri, 24 Nov 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका के स्थाई एवं संविदा कर्मियों का चल रहा धरना तीसरे दिन बृहस्पतिवार को मान- मनौव्वल के बाद खत्म हो गया। धरना स्थल पर पहुंचे नपाध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा और सभासदों ने काफी देर तक आंदोलनरत कर्मचारियों से वार्ता की। संतोषजनक जवाब पाकर कर्मचारी मान गए।
विज्ञापन

नगर पालिका में ईओ का पद काफी दिनों से रिक्त चल रहा है। इससे कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और मानदेय का भुगतान बाधित चल रहा है। इस मुद्दे को लेकर 21 नवंबर से कर्मचारी हड़ताल चल गए। प्रतिदिन नगर पालिका कार्यालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है। नपाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने कहा कि डीएम ने एसडीएम सत्येंद्र सिंह को शासन के निर्देश पर नगर पालिका का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद नियमित, संविदा, आउट सोर्स और पेंशनरों का भुगतान तत्काल प्रभाव से शुरू करा दिया जाएगा। कर्मचारी संगठनों के 14 सूत्रीय मांग पत्र पर भी सहमति जताई गई। कहा कि पालिका कर्मचारियों के समस्याओें का बिंदुवार निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया। इस मौके पर नगर विकास कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वसीम, सत्यदेव शुक्ल, सर्वेंद्र सिंह, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें