फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नपाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बृहस्पतिवार को लोगों की शिकायतें सुनीं। चार मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। सभासद पंकज चौधरी की ओर से प्रस्तुत नामांतरण के मामले में संबंधित लिपिक को दो दिन के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी की ओर से प्रस्तुत असेसमेंट संबंधी मामले में लापरवाही सामने आने पर संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। एक अन्य मामले में भी लापरवाही बरतने वाले लिपिक पर कार्रवाई की बात कही। इससे पूर्व अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अध्यक्ष ने इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें