-दीपावली त्योहार को लेकर गन्ना किसानों में दिखी खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की रुधौली और मुंडेरवा चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये लंबे समय से बकाया था। भुगतान को लेकर लगातार किसानों व राजनीतिक संगठनों की ओर से मांग की जा रही थी। दीपावली को देखते हुए सरकार के निर्देश पर जहां मुंडेरवा चीनी मिल ने संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। तो वहीं रुधौली चीनी मिल भी त्योहार को देखते हुए गन्ना किसानों का लगभग 79 प्रतिशत भुगतान कर राहत दी है।
पेराई सत्र 2022-23 में मुंडेरवा चीनी मिल ने 16018.22 करोड़ रुपये गन्ना किसानों के भुगतान की लंबे समय से मांग चल रही थी, जिसका संपूर्ण भुगतान मंगलवार को चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेज दिया है। अब मुंडेरवा चीनी मिल पर किसानों का कोई गन्ना मूल्य भुगतान बकाया नहीं है। दूसरी ओर रुधौली चीनी मिल का कुल गन्ना मूल्य 81.06 करोड़ रुपये था, जिसमें शासन के निर्देश पर रुधौली चीनी मिल ने 35.39 करोड़ रुपपे का भुगतान गन्ना किसानों के खाते में कर दिया है। अब रुधौली चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करीब 17.16 करोड़ रुपये अवशेष बकाया है।
जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि मुंडेरवा चीनी मिल ने गन्ना किसानों का संपूर्ण भुगतान कर त्योहारी सीजन में किसानों को बड़ी राहत दी है। तो वहीं रुधौली चीनी मिल भी गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में काफी हद तक ठीक किया है। जो भी बकाया है। उसके लिए बातचीत चल रही है शीघ्र ही अवशेष बचे गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा।
गन्ना किसानों ने जताई खुशी
मुंडेरवा चीनी मिल की ओर से गन्ना किसानों का संपूर्ण भुगतान किए जाने से क्षेत्र के ग्राम सभा मठिवा निवासी किसान अवधेश चौधरी व पड़री गांव के गन्ना किसान विजय प्रकाश ने बताया कि लंबे समय से भुगतान को लेकर हम लोग चिंतित थे। शारदीय नवरात्र में दशहरा त्योहार तो किसी तरह से बीत गया, लेकिन दीपावली सामने है। इसको लेकर किसान परेशान नजर आ रहे थे। चीनी मिल ने त्योहार के समय में भुगतान कर किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान भी दीपावली त्योहार अच्छे से मनाएंगे।
-
चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किया। लगभग एक वर्ष बीतने को है, लेकिन भुगतान न मिलने से किसानों के पास पैसा नहीं था। इस समय खेती किसानी के अलावा बच्चों की फीस और त्योहार भी एकदम नजदीक है।लेकिन सरकार के निर्देश पर चीनी मिल ने गन्ना मूल्य भुगतान कर बड़ी राहत दी है। अब खेती किसानी का कार्य आसानी से हो जाएगा और त्योहार भी खुशी से मनाया जाएगा।
-दिनेश पाठक व हृदय राम चौधरी किसान क्षेत्र के गन्ना किसान, ग्राम सभा भिटेहरा, रुधौली चीनी मिल