फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा पुलिस पर एक लाख रुपये लेने का आरोप

Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के जावेद ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मुंडेरवा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके ऊपर लड़की भगाने का आरोप लगाकर एक लाख रुपये ले लिए गए। गांव के विपक्षी से मिलकर थाने व हल्का दरोगा उसे परेशान कर रहे हैं। उसका कहना है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि गांव के उसके विपक्षी ने 27 अगस्त को फर्जी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन को वह भगा ले गया है। 28 अगस्त को एसआई वीरेंद्र मल्ल, एसआई उमेश मिश्रा और दो सिपाही घर पर पहुंचे और उन्हें व उनके भाई परवेज़ और जमशेद आलम को थाने उठा ले गए। उनका आरोप है कि मुंडेरवा पुलिस फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने लगे। बताया कि 80 हजार नकद और 20 हजार खाते में ट्रांसफर करने के बाद लड़की को पुलिस सामने ले आई और सुलह-समझौता करा दिया।
आठ दिसंबर को उसके मदरसे के रास्ते को बांस-बल्ली से अवरुद्ध किया जा रहा था। इसकी पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से ऑनलाइन शिकायत की गई। नौ दिसंबर को मुंडेरवा पुलिस रास्ते का निस्तारण करने की बात कह कर थाने बुलाया और मारपीट कर थोड़ी देर बाद 10 हजार रुपये की मांग की गई। उस समय फोन पे नंबर पर पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए। आरोप है कि विपक्षी से मिलकर पुलिस उत्पीड़न कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने बताया कि उसका गांव में रास्ते का विवाद चल रहा है। नौ दिसंबर को उनका चालान किया गया था। जमानत के बाद वह पुलिस पर फर्जी आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें