फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा अहरा अंडरपास में भरा पानी, राहगीरों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। बरसात बीते दो से तीन माह हो गए, लेकिन अहरा रेलवे केबिन पर बने अंडर पास में जलभराव अभी भी है।
इससे दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी वालों को हो रही है। उनके लिए यह रास्ता चुनौतीपूर्ण है। मुंडेरवा के पूरब अहरा बनकटी मार्ग पर बने केबिन पर जाम के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने अंडरपास बनवाया, लेकिन इसमें जलभराव के कारण दो पहिया, ई-रिक्शा, स्कूटी, साइकिल और पैदल आने जाने वालों को बहुत दिक्कतें आ रही हैं। इस अंडरपास से अहरा, गुदी, रामपुर रेवटी, भरवली, पडरी, दीक्षा पार, लगुनही, बरी सहित सैकड़ों गांव सहित संतकबीरनगर जिले के कुस्मैनी, लहुरादेवा, सगरवा, धर्मपुरा,नाथनगर आदि गावों में जाने का नजदीक और आसान मार्ग होने के कारण लोग इधर से आते जाते हैं।
ӻ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें