कप्तानगंज (बस्ती)। दिल्ली से घर आते समय रास्ते से गायब प्लंबर चार दिन बाद जिगिना में मिला। उसकी मानसिक हालत काफी खराब बताई जा रही है। परिजनाें जहरखुरानी का आराेप लगा रहे हैं। उन्हांेन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाक्रम के बारे में वह कुछ बता नहीं पा रहा है। परिजनों ने प्लंबर के मिलने की सूचना पुलिस को दे दी है। उसके बेटे राहुल ने बताया कि उसके पिता के साथ जहरखुरानी हुई है, क्योंकि वे पूरी तरह से चेतना में नहीं हैं। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव के रहने वाला मुक्खी दिल्ली में प्लंबर का काम करता है। आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली डबल डेकर बस पर नौ मार्च को दोपहर दो बजे उनके बेटे राहुल ने बैठा दिया था।