फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेेेंगे

Wed, 20 Dec 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्टेडियम में सीएम योगी के​ लिए मंच तैयार
विज्ञापन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के जिला स्तरीय आयोजन का शुभारंभ 20 दिसंबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम परिसर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी होंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार के अन्य कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

दस दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर स्टेडियम परिसर सज-धज कर तैयार हो गया है। परिसर में अतिथियों के लिए भव्य मंच बनाया गया है। भीड़, कार्यकर्ता और खेल प्रेमियों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। बैरिकेडिंग कर अलग- अलग गलियारें बनाए गए हैं। मंच के सामने रंगोली सजाई जाएगी। अतिथियों का मन मोहने के लिए बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन के प्रथम दिन स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश के मुखिया हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। दिन में 12 बजे अतिथियों की ओर से खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद विविध तरह की खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। इसमें खेलों के अलावा सांस्कृतिक, कला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

सांसद के साथ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
सांसद हरीश द्विवेदी के साथ आईजी आरके भारद्वाज, कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र आदि अधिकारियों ने मंगलवार को स्टेडियम परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मंच और परिसर की व्यवस्था जांची। कहा कि वीआईपी दीर्घा और मंच की सुरक्षा कड़ी होगी। अतिथियों के प्रवेश के लिए स्टेडियम का एक गेट आरक्षित रहेगा। इस रास्ते अतिथि, प्रशासनिक अफसर एवं जनप्रतिनिधियों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य दो गेट से आगंतुकों एवं खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हो रहा ऐतिहासिक आयोजन
सांसद हरीश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बस्ती में लगातार तीसरी बार सांसद खेल महाकुंभ ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला, निबंध, रंगोली एवं विविध खेलों से जुड़े साढे चार लाख प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने पहले साल 30 और दूसरे वर्ष 44 बच्चों का चयन किया था। इस आयोजन को लेकर ग्रामीण अंचल के बच्चों में काफी उत्साह है। उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिल रहा है। कुल 30 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। ब्लॉक स्तरीय आयोजन में अभी तक विजेता, उप विजेता मिलाकर 25 हजार प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। 29 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें