फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया ओपन जिम,शव वाहन एंबुलेंस का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किया ओपन जिम का उद्घाटन
विज्ञापन

बस्ती। स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी व आईजी राजेश मोदक ने ओपन जिम का उद्घाटन किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने पुलिस के लिए दिए गए दो एंबुलेंस शव वाहन भी सौंपे। एनएचपीसी (नेशनल हाईड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कार्पोरेशन) ने दो एंबुलेंस शव वाहन और एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन) की तरफ से यह ओपन जिम दिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में सांसद व आईजी ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। सांसद ने कहा कि ओपन जिम बनने से पुलिस कर्मियों व उनके परिवार के लोगों को काफी सुविधा होगी। जबकि एंबुलेंस शव वाहन आम जनों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। एसपी ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद व जनपद के संभ्रांत व्यक्ति तथा अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें