फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त हैं महिलाएं, दुनिया का हर काम उनके लिए संभव : सांसद

Sat, 24 Jun 2023 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में भाजपा के महा जनसंपर्क अ​धियान के तहत स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने मातृ शक्ति योजनाओं पर महिलाओं से संवाद किया। पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में स्वयं सहायता समूह, बैक सखी, कृषि सखी, पशु सखी, केयर टेकर, विद्युत सखी की महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

सांसद ने मोदी सरकार की ओर से संचालित स्वरोजगार एवं महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए किए गए कार्याें की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि महिलाएं सशक्त हैं। उनके लिए दुनिया के सभी कार्य संभव हैं। कहा कि जिले में कुल 15700 सहायता समूह है जिसमें 157270 परिवार जुड़ा है। ''वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट'' के माध्यम से हर जिले के लोकल उत्पादों को बड़े बाज़ारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर दिलीप पांडेय, विद्यामणि सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अवनीश सिंह, राम प्रताप सिंह, ज्योति, निर्मला, रामकुमारी, शीतला देवी आदि की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें