फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरमा पुल का सांसद-विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
हर्रैया ब्लॉक परिसर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते सांसद हरीश द्विवेदी व व - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मनोरमा पुल का सांसद-विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

हर्रैया। ब्लॉक परिसर में शनिवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक अजय सिंह ने मनोरमा नदी पर बने पुल का लोकार्पण व करीब दर्जनभर परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोक परंपराएं सनातन संस्कृति का हिस्सा हैं। इन्हें संजोए रखने की जरूरत है। कजरी गीत पूर्वांचल, भोजपुरी और अवधी क्षेत्र की लोक परंपरा है। तेजी से बदल रहे समय में लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे महोत्सवों की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर चोट कर रही है तो विपक्षी दल बिलबिला रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार बिना भेदभाव के सभी गरीबों को छत मुहैया करा रही है। राशन, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन आदि का लाभ पात्रों को निशुल्क दिया जा रहा है।
विधायक ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से विधानसभा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को चकाचक करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। बताया कि मनोरमा नदी पर ज्ञानपुर, दावरपार व सकरावल में पुल का निर्माण कराया गया। परशुरामपुर ब्लॉक में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण चल रहा है।
उन्होंने कहा कि लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए कजरी महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि स्वावलंबी बनने व सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अयोध्या से आई कजरी गीत टीम की प्रकृति यादव, पूजा, विवेक यादव व बृज मोहन बिरजू ने कई गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, केेके सिंह, योगेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, नंद लाल गुप्ता, ध्रुव नारायण सिंह, अमितेश सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें