फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठप रहा चार ट्रेनों का आवागमन, देरी से चलीं इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें

Tue, 25 Jun 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ट्रेनों ने लेट होने से सांसत में पड़े रेल यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य की वजह से सोमवार को अप और डाउन लाइन मिलाकर चार ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इसके चलते कई ट्रेनें भी लेट हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को आनंद बिहार-दरभंगा, दरभंगा-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, मनवर संगम एक्सप्रेस और भटनी-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही।
अप लाइन सुबह 11:50 से 2: 50 बजे तक ब्लाॅक रहा। डाउन लाइन 3:55 से 5:10 बजे तक ब्लाॅक रहा। लेट होने वाली ट्रेनों में इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 50 मिनट, कुर्ला:गोरखपुर एक्सप्रेस 4:30 घंटे, क्लोन एक्सप्रेस 4:10 घंटे व लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब रहीं।
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि मनवर संगम एक्सप्रेस 25 और 26 जून को भी निरस्त रहेगी। दो दिन तक इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। टिनिच स्टेशन के पूर्वी छोर के पास एफसीआई गोदाम को रेलवे से जोड़ने के लिए इस समय ट्रैक निर्माण का काम चल रहा है। साथ ही, कई अन्य ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के लिए दिन-रात अलग-अलग शिफ्ट में काम चल रहा है। बड़ी संख्या में कर्मचारी निर्माण कार्य में लगे है। विभागीय अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

मनवर संगम एक्सप्रेस के अलावा भटनी-अयोध्या पैसेंजर भी 25 और 26 जून को निरस्त रहेगी। 25 जून को गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 25 तथा 26 जून को नगहा जंगल गोमती नगर एक्सप्रेस, गोरखपुर बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन में निरस्त रहेगी। 26 जून को लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 25 जून को मुजफ्फरपुर बिहार टर्मिनल विशेष ट्रेन के साथ दरभंगा विशेष गाड़ी भी निरस्त कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक गोंडा गिरीश कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक अविनींद्र मणि त्रिपाठी, सत्यदेव पाठक, रविंद्र सिंह, बृज भूषण, सिराजुल हक, सर्वेश यादव, दिवाकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें