फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम के चपेट में आने से बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बनकटी-पक्काबाजार मार्ग के चित्राखोर मोड़ पर शुक्रवार को डीसीएम के चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर कैली अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा पठान गांव निवासी कुलदीप (30) पुत्र रघुराम दिन में 11 बजे बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था, चित्राखोर मोड़ के पास डीसीएम ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें