कलवारी। बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे रामजानकी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के छरदही गांव से पहले एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल (24) पुत्र रामबहादुर निवासी कुसामौर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। एसओ गजेंद्र प्रताप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद