फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिता की हत्या में मां गई जेल, कहां जाएं चार बच्चे

Wed, 19 Apr 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिता की हत्या के आरोप में मां जेल भेज दी गई। अब उनके चार बच्चों के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा है। उनके पास पेट भरने का ठिकाना है न ही परवरिश का कोई जरिया है। इस वक्त उस परिवार में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी दुर्गावती है। उसके बाद सरोज 10 साल, गणेश आठ साल और शालू सिर्फ छह साल की है। इन सबका खाना, कपड़ा, पढ़ाई-लिखाई और देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इनकी नानी घटना के दूसरे दिन आई थी लेकिन उसने भी बच्चों को लेकर कोई पहल नहीं की। फिलहाल ये चारों अपने चाचा राम नरायन की देखरेख में हैं लेकिन सवाल यह है कि अलग रहने वाला चाचा का परिवार आखिर कब तक देखभाल कर पाएगा।
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ऊंचगांव जमोहे निवासी धर्मराज चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े संतराम, उनके बाद राम नारायन और सबसे छोटे राम मिलन हैं। पंचायत चुनाव के दौरान धर्मराज के पिता की मौत हो चुकी थी। इनका घर एक है, लेकिन चारों भाइयों की गृहस्थी अलग-अलग है। धर्मराज खुद गुजरात में रहकर टॉवर में कूलिंग का काम करते थे। घर में पत्नी मीरा बच्चों को लेकर रहती थी। मगर उसकी चाल-चलन अच्छी नहीं थी। इसके चलते आज हंसता-खेलता परिवार बर्बादी के कगार पर खड़ा है।

पति को पीसकर पिलाती थी टोटके वाला काजू
- तंत्र-मंत्र करने वाले गुड्डू पुजारी ने अपनी प्रेमिका मीरा को पूरी तरह से वश में कर लिया था। वह जितना कहता था, मीरा उतना ही करती थी। पुलिस के अनुसार, गुड्डू पुजारी को जब से पता चला था कि धर्मराज मीरा को उससे मिलने-जुलने पर पाबंदी लगाने लगा है, तभी से उसने धर्मराज को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। पहले उसने धर्मराज और उसके बच्चों पर अपने तंत्रमंत्र का प्रभाव डालने का प्रयास किया। बच्चे बताते हैं कि उनकी मां पुजारी का टोटका किया हुआ काजू पीसकर पिलाती थी। सभी बच्चों को उसने ताबीज पहना रखा था। बच्चे आपत्ति करते थे तो उन्हें धमकाती थी कि उन लोगों ने पिता से कुछ कहा तो वह सबको छोड़कर भाग जाएगी। अंतत: उसने धर्मराज को ही रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन

-
ऐसा रहा घटनाक्रम
- ऊंचगांव जमोहे निवासी धर्मराज(40) की 10 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। तफ्तीश में पाया गया कि उसकी पत्नी मीरा ने अपने प्रेमी गुड्डू पुजारी, बहन व बहनोई के साथ साजिश करके हत्या की था। योजनावद्ध ढंग से 10 अप्रैल को मीरा धर्मराज को गुड्डू पुजारी के पास पूजापाठ करने के बहाने बुलाकर ले गई। सभी वहां से तंत्रमंत्र के लिए धर्मराज को रेल लाइन के किनारे ले गए। वहां सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया और मरा समझकर रेल की पटरी पर लिटाकर चले गए। रात में जीआरपी ने उसे लहूलुहान हालत में रेल लाइन के किनारे पाया। इलाज के लिए ले जाने पर उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी। अगले दिन धर्मराज के रिश्तेदार नरसिंह ने फोन करके बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। घर वाले जब मुंडेरवा थाने पर पहुंचे तो उनका कोई पता नहीं चला। कोतवाली पहुंचने पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मर्चरी में रखे जाने की बात बताई गई। वहां जाने पर धर्मराज के रूप में शव की पहचान हुई। पोस्टमार्टम में उसका हाथ कटा और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान पाए गए। जिसमें टांके लगे हुए थे। पुलिस ट्रेन से दुर्घटना अथवा हत्या के बीच उलझी हुई थी। सोमवार को धर्मराज के भाई राम नारायन की तहरीर पर पुलिस ने पुजारी गुड्डू उर्फ सत्येंद्र निवासी मुंडेरवा, मीरा पत्नी धर्मराज, इंद्रावती और विंध्याचल निवासी किठुरी के खिलाफ हत्या, साजिश और एससी-एसटी के एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें