पैकोलिया। थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में बिजली गिरने से सास बहू झुलस गईं। जिन्हें सीएचसी हर्रैया पर उपचार के लिए भेजा गया है। गांव के अन्य कई लोगों का बिजली से चलने वाला उपकरण जल गया है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के चांदा खुर्द गांव निवासी नेबूलाल की 65 वर्षीय पत्नी सरस्वती और उनकी बहू 28 वर्षीय सरोज अपने घर के अंदर बैठी थीं। सोमवार दोपहर बाद जब बादल गरजने के बीच बिजली गिरने से दोनों महिलाएं झुलस गयीं। उनके चिल्लाने पर पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोग दौड़ और एंबुलेंस बुलाकर दोनों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजवाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना के समय घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। सरस्वती के पति नेबूलाल गांव में कहीं गए थे। जबकि सरोज के पति रामजनम गुजरात में रोजी रोटी के जुगाड़ में रहते हैं। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है। संवाद