बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर घर के सामने कूड़ा फेंकने निकले मां-बेटे को पिकअप ने ठोकर मार दिया। दोनों घायल हो गए।
कुदरहा बाजार के पूरब उजियानपुर में बच्चे को लेकर सड़क पार कर रही महिला को पिकअप ने ठोकर मार दिया। स्थानीय लोग बच्चे को पीएचसी कुदरहा ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि उसकी मां को सीएचसी बनहरा कुदरहा से जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अपने मायके आयी 24 वर्षीय दुर्गावती पत्नी अमर कूड़ा फेंकने सड़क पार गई थी। उसका दो वर्षीय पुत्र कार्तिक मां को देखा तो वह भी सड़क पर चला गया। बच्चे को सड़क पर देख मां बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। तभी पिकअप ने चपेट में ले लिया। संवाद