कलवारी। रामजानकी मार्ग पर गौसपुर के पास कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को कलवारी सीएचसी भेजवाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कलवारी क्षेत्र के फेटवा गांव निवासी सुमन बेटे अंकुर के साथ बाइक से दवा लेने गई थीं। मां के साथ बाइक पर बेटी सृष्टि भी थी। लौटते समय फेटवा मोड़ पर कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। मां-बेटी घायल हो गईं। संवाद