फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Mon, 20 May 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे-गोरखपुर 28 घंटे तो अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चल रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रविवार को एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों के कई घंटे देरी से चलने पर स्टेशन परिसर और वेटिंग रूम यात्रियों से खचाखच भरा रहता है। गर्मी के चलते यात्री काफी परेशान नजर आए। बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली डाउन पूणे-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 28 घंटे व अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चल रही है।

रेलवे बोर्ड के अनुसार, कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, गोरखपुर-पूणे अप एक्सप्रेस ट्रेन 23 घंटे, मोरध्वज एक्सप्रेस 3:30 घंटे, कटिहार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, राप्ती सागर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन आठ घंटे, बरौनी-नई दिल्ली अप क्लोन स्पेशल ट्रेन सात घंटे, जनसाधारण डाउन एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चल रहीं हैंं।गोरखपुर स्पेशल 10 घंटे, छपरा स्पेशल ग्रीष्मकालीन ट्रेन 11 घंटे, जनसेवा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री शौर्य यादव ने बताया कि गाजियाबाद जाने के लिए स्टेशन पर पांच घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं। घर के लोग बोल रहे हैं कि टिकट निरस्त कराकर बस से यात्रा कर लीजिए।यात्री देवशरण ने बताया कि अमृतसर तक की यात्रा करनी है, लेकिन ट्रेन इतनी लेट होती जा रही है कि यात्रा करना अब मुश्किल लग रहा है।
स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर सौरभ पाल ने बताया कि ट्रेनों से संबंधित जानकारी समय-समय पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें