बस्ती। मुरादाबाद में आभूषण चोरी की जांच कर रही वहां की एसओजी टीम जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच करने पहुंची। बभनान बाजार और पुरानी बस्ती में कई स्वर्ण व्यवसाइयों से पूछताछ करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां के किसी स्वर्ण व्यवसाई को चोरी के जेवर बेचे गए थे। जिसने उसे गला दिया है। सूत्रों के अनुसार एसओजी मुरादाबाद की टीम एक आरोपी को भी पहचान के लिए साथ ले आई थी। इस बारे में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। एएसपी ओपी सिंह के अनुसार ऐसी किसी टीम के आने के बारे में यहां जानकारी नहीं दी गई है। संवाद