फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिखा चांद, मस्जिदों में बढ़ी रौनक

Tue, 12 Mar 2024 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावीह की नमाज शुरू, आज से रखे जाएंगे रोजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रमजानुल का चांद नजर आने के बाद मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल मोहल्लों व गांवों में रौनक बढ़ गई है। शाम होते ही मस्जिदें गुलजार हो गईं। चांद नजर आने के बाद मस्जिदों में रमजान के अवसर पर पढ़ी जाने वाली विशेष तरावीह की नमाज शुरू हो गई।
शहर व कस्बों की बाजार में काफी चहल-पहल दिखी। मंगलवार से शुरू हो रहे रोजे के लिए लोगों ने सोमवार को ही सामान की खरीदारी की। एक माह तक चलने वाले रोजे के लिए मुस्लिम घरों में विशेष इंतजाम किए जाते हैं। रोजेदारों को खाना खिलाना, जरूरतमंदों की मदद को बहुत सवाब का समझा जाता है। इस माह किए जाने वाले हर नेक अमल का सवाब कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारूल ऊलूम में सात दिवसीय तरावीह की नमाज हाफिज इम्तियाज अहमद पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा दारूल ऊलूम की मस्जिद में 28 दिन की तरावीह अदा की जाएगी। मौलाना मोहम्मद अहमद ने कहा कि यह बरकतों व रहमतों का महीना है। मुल्क में खुशहाली, शांति, सुकून के लिए सभी को दुआ मांगनी चाहिए। लोगों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी लोग रोजे का एहतमाम करें, गुनाहों से बचें। अपने किसी अमल से किसी को तकलीफ न पहुंचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें