बस्ती। गोरखपुर क्षेत्र के सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार ने मूलचंद्र की तैनाती गोरखपुर कार्यशाला से बस्ती रोडवेज डिपो कार्यशाला में प्रभारी सीनियर फोरमैन के रूप में की है। बस्ती में एक सीनियर और दो जूनियर फोरमैन के पद हैं। रामबरीका के सेवानिवृत्त होने और चंदन लाल के बीमार होने के नाते कोई फोरमैन नहीं था। मूलचंद्र की तैनाती होने से कार्य में आसानी होगी। संवाद