फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भटक गया मानसून, उमस से लोग परेशान

Thu, 25 Jul 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बादल घिरने के बावजूद नहीं हो रही बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शुरुआत में लटके-झटके दिखाकर मानसून भटक गया है। उमस और गर्मी से जनमानस परेशान है। बादल घिरने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। ऊपर से बिजली की अघोषित भी हो रही है। धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बादल बन रहे हैं, लेकिन बारिश के रूप में परिवर्तित नहीं हो पा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने किसानों को इसके लिए अभी से सतर्क हो जाने की सलाह दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

बावजूद इसके उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं महसूस की गई। सबसे ज्यादा समस्या चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों को हो रही है। इस पर बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने कोढ़ में खाज का काम किया है।
विज्ञापन

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रोपाई की फसल के लिए खतरे की घंटी बज गई है। किसान खेत से नमी न कम होने दें, वरना पैदावार प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें