फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दस्तक देकर भटक रहा मानसून, उमस ने किया परेशान

Wed, 26 Jun 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, उमस से राहत नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल की दहलीज पर दस्तक देने के बावजूद तीन दिनों से मानसून बिना बरसे भटक रहा है। घने बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। इससे बढ़ी उमस के कारण लोग परेशान हैं। बुधवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल शनिवार को प्री मानसून की बारिश थमी तो फिर दस्तक नहीं दी।
ऐसे में धूप-छांव के बीच तापमान कम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार की सुबह उमड़े काले बादलों को देखकर लगा कि झमाझम बारिश होगी। मगर, थोड़ी देर में हवा चलने से बादल छंटने लगे। करीब नौ बजे हवा बंद हुई तो फिर घने बादल छा गए। दिनभर छाए रहे बादलों से लोगों को बारिश की आस जगी। मगर, शाम होते होते उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब तक मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू नहीं होगा, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। धरती की गर्मी को ठंडा करने के लिए कम से कम 50 मिमी बारिश होनी चाहिए। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में हल्की बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इससे जाहिर होता है कि गर्मी व उमस से राहत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें