कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना गांव में एक बंदर ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सोनामती (45) पत्नी राम दरस निवासिनी अगौना थाना कलवारी छत पर कपड़ा उतारने के लिए गई थी। अचानक बंदर आ जाने से वह भागने लगी तुरंत बंदर ने पड़कर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को कलवारी स्थित सीएचसी ले गये जहां डाॅ. रितेश राव ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद