फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की ड्रोन कैमरे से निगरानी, होगी वेबकास्टिंग

Thu, 13 Apr 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव सामग्री तैयार करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अति संवेदनशील प्लस पांच मतदान केंद्रों के 15 पोलिंग बूथों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। साथ सभी बूथों की मतदान के दिन वेबकास्टिंग भी होगी। बताया कि चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे जाने और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दे दिए गए हैं। कहा कि जनपद की सीमा पर प्रभावी चेकिंग शुरू कर दी गई है। वीआईपी और वीवीआईपी के दौरे के दौरान नियमानुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। नामांकन, मतदान व मतगणना को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। सुरक्षित माहौल में लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आएं। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई होगी। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर नजर रखी जा रही है। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निकाय वार बस्ती सदर, हर्रैया व रुधौली तहसील में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग कक्ष में नामांकन का बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें