फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे रुपये, तीन पर दर्ज होगा केस

Sat, 11 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने नगर पुलिस का दिया आदेश
विज्ञापन

करीब चार लाख रुपये लेकर दिया था कूटरचित वीजा व टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय की अदालत ने तीन लोगों के विरुद्ध नगर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। लालगंज थाना क्षेत्र के रौता गांव निवासी रामप्रकाश चौधरी ने अधिवक्ता शिवशंकर श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायालय अर्जी दाखिल कर कहा कि वह गांव में ही दुकान चलाता है। एक दिन उसकी दुकान पर नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी कृष्ण लाल यादव, कलवारी थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी गुड्डू चौधरी व आकाश आए।
तीनों ने बताया कि वह लोगों को सिंगापुर में नौकरी के लिए भेजते हैं। जहां 1.10 लाख रुपये महीना तनख्वाह मिलती है। तीनों के झांसे में आकर राम प्रकाश ने पत्नी का जेवर गिरवी रखकर, रिश्तेदारों व केसीसी से ऋण लेकर तीनों को ऑनलाइन 2.99 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा 60 हजार रुपये लखनऊ में मेडिकल के नाम पर दे दिए। 35 हजार रुपये जहाज के टिकट के नाम पर भी तीनों ने उससे वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर कूटरचित वीजा और सिंगापुर का टिकट भेज दिया। वीजा और टिकट की जन सेवा केंद्र पर जांच कराई तो पता चला दोनों दस्तावेज फर्जी हैं। दस्तावेजीय साक्ष्य व ऑनलाइन रुपये की लेनदेन के आधार पर न्यायाधीश ने नगर पुलिस का केस दर्ज करने का आदेश दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें