बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के मंडफ मंदिर के पास स्कूल से घर जा रही 11वीं की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने विनोद कुमार, शनि चौधरी निवासी जाता और सद्दाम हुसैन निवासी करमा सोनहा पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि 12 जनवरी को स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसकी बहन घर जा रही थी। रास्ते में तीनों आरोपियों ने अश्लील हरकत की। संवाद