शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना, आरोपी पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बकाया रुपये लौटाने के बहाने युवती को बुलाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी बाइक पर बैठाकर उसे एक होटल में भी ले गया था।
दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छह माह पहले रास्ते पर आते-जाते वक्त रणविजय से उसकी मुलाकात हो गई थी। इसके बाद थोड़ी जान-पहचान हुई। रणविजय के मांगने पर उसने 40 हजार रुपये उधार दिए थे। बाद में जब रुपये वापस मांगा तो देने से मना कर दिया। 29 जुलाई को रणविजय ने उधार ली गई रकम को वापस करने के लिए उसे फोन कर जिला अस्पताल के पास बुलाया। यहां पहुंचने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया। यहां दस मिनट तक कमरे में बैठाए रखा। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी भी की। किसी तरह वह बचकर भाग निकली। आरोपी ने पीछा करने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।