पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार की रात में भोजन करने के बाद वह और पत्नी बरामदे में सो रहे थे। बेटी बगल के कमरे में सो रही थी। गांव का ही मोहम्मद शमीम रात करीब तीन बजे आकर लड़की के कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के दौड़ और उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर, वह भाग निकला। बृहस्पतिवार की सुबह जब आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो वह लोग अपशब्द कहते हुए जान-माल की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी पर छेड़खानी जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद