मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर बताया कि 15 फरवरी को दस वर्षीय बेटी गांव के बाहर गई थी। गांव के ही 25 वर्षीय रघुवर यादव ने छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा है कि देर शाम जब बेटी घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। वह गांव के ही मंदिर के पास मिली। पूछने पर आपबीती बताया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद