फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एमओआईसी कुदरहा को पीएचसी भेजा, डॉ. अश्वनी को चार्ज

Fri, 21 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधायक महादेवा दूधराम की शिकायत पर चर्चा में आए एमओआईसी कुदरहा डॉ. फैज वारिस को वहां से हटाकर पीएचसी बानपुर भेजा गया है। लोग इस स्थानांतरण को डिमोशन के रूप में देख रहे हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने विधायक की शिकायत पर एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ ने एमओआईसी डॉ. फैज वारिस को वहां से हटाकर सीएचसी के अधीन संचालित पीएचसी बानपुर में भेज दिया है। वहीं, पीएचसी बानपुर में तैनात एमओ डॉ. अश्वनी कुमार यादव को सीएचसी अधीक्षक बनाया है। सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें