फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण कर उसी दिन कर दी थी मोहित की हत्या, शव को फेंक दिया था नदी में- आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 01:12 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 12 जुलाई को दोपहर दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर में मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मोहित यादव जो उनके यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था, उसे आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान व उनके साथ अन्य लड़के आकर कमरे में घुस कर उसे मार रहे थे।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपहृत मोहित यादव की हत्या करके शव कुआनों में फेंक दिया गया है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मारपीट में उसी दिन मोहित की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी आदित्य विक्रम सिंह सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 12 जुलाई को दोपहर दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर में मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मोहित यादव जो उनके यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था, उसे आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान व उनके साथ अन्य लड़के आकर कमरे में घुस कर उसे मार रहे थे।

तोड़-फोड़ भी किए। मोहित जब बाथरूम में घुसा तो आरोपी उसे वहां से खींचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया था, तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें