फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड: मुख्य आरोपी की 48 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर

Thu, 08 Aug 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शव बरामद करने के लिए कोतवाली पुलिस ने मांगी थी रिमांड
विज्ञापन

12 जुलाई को अपहरण कर की गई थी मोहित यादव की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहुचर्चित मोहित यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी इलहान की 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड बुधवार को मंजूर कर ली गई है। रिमांड की अवधि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे शुरू होगी। 10 अगस्त की सुबह 11 बजे तक उसे पुलिस की अभिरक्षा में रखा जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय की अदालत में कोतवाली पुलिस ने अर्जी दी थी कि मोहित यादव का शव बरामद करने के लिए जेल भेजे गए आरोपी इलहान की पुलिस कस्टडी आवश्यक है।
आरोपी के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल की कि उनके मुवक्किल को सिर्फ परेशान करने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांग रही है। अभियोजन अधिकारी सुधीर स्वरूप ने अदालत को बताया कि मोहित का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। जबकि घटना में इलहान का मुख्य रोल है। उसके द्वारा ही शव को छिपाया गया है। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के तर्क को सुनने के बाद कुछ शर्तों के साथ इलहान को 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। निर्देश दिए कि आरोपी को रिमांड कस्टडी में लेने से पहले और वापस जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण कराकर अदालत के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अगर आरोपी चाहे तो कस्टडी के दौरान उसके अधिवक्ता एक निश्चित दूरी पर मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहने वाले माेहित यादव की 12 जुलाई को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दिन दहाड़े अपहरण के बाद हत्या के इस केस में मोहित के मकान मालिक ने पांच नामजद व अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मगर, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर नाम बढ़कर 20 हो चुके हैं। इनमें इलहान, सत्यम गुप्ता, पुलकित जैन, मो. आशिफ इद्रीशी, अमित सिंह, विपिन गुप्ता, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रेरित पाल उर्फ गोरख, अनुद्राक्ष पांडेय, मोनू जायसवाल, अमन गुप्ता, करन जायसवाल, सादिक उर्फ सुद्दू के अलावा प्रतीक मिश्रा , विवेक पाल और आशुतोष पाठक आदि की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके शव की अब तक बरामदगी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

..
इसलिए इलहान की रिमांड चाहती है पुलिस
केस में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने यह तो कबूल किया था कि मोहित यादव की पिटाई के दौरान मौत हो गई है, लेकिन उसके शव को कहां फेंका गया, इसकी पक्की जानकारी कोई नहीं दे पाया था। सभी यह कहते रहे कि इलहान, प्रिंस और अभिषेक ही अंतिम समय तक मोहित के साथ थे। वे लोग कुआनो में शव फेंकने की बात कहकर निकले थे, लेकिन किस जगह से शव फेंका गया इसका पता नहीं था। अनुमान के आधार पर चंगेरवा से बानपुर तक कई दिनों तक कुआनो नदी को एसडीआएफ की टीम ने मथा, लेकिन शव का पता नहीं चल पाया। इलहान की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चंगेरवा गांव से करीब एक किमी पश्चिम स्थित पुल के ऊपर से शव को नदी में फेंका गया था। ऐसे में पुलिस इलहान को साथ रखकर शव बरामद करने में उसकी मदद लेना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें