फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार : राजभर

Mon, 20 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गायघाट में सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जनसभा को सं
विज्ञापन
- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की जनकल्याणकारी योजनाएं घर- घर पहुंचीं हैं। शायद ही कोई घर होगा, जहां इन योजनाओं के लाभार्थी न हों। इसलिए अगर सुभासपा और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर पूरी ताकत से काम करें तो तीसरी बार मोदी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।
सुभासपा प्रमुख ने बस्ती के कलवारी क्षेत्र के महादेवा विधानसभा के पॉऊ बाजार और सदर विधानसभा के वाल्टरगंज में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि हम लोग पूरे प्रदेश में दौरा कर रहे हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब पसंद कर रही है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बारे में कहा कि एक बच्चा है और दूसरे उनके चच्चा हैं। इस चुनाव में विरोधी दल सपा व कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं हैं। सभा को पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिद्धार्थनगर के लोटन में जगदंबिका पाल के समर्थन में चुनावी सभा में राजभर ने कहा कि जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है। भारत में विकास की गंगा बह रही है। एनडीए सरकार बनने के बाद विपक्षी हताश है। चार जून को भाजपा को फिर प्रचंड बहुमत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को सरकार द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2024 में सरकार बनने के बाद 75 प्रतिशत छूट देकर घरेलू बिजली बिल माफ होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें