रुधौली। अठदमा स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के डिस्टलरी प्रभाग में मॉकड्रिल कराया गया। मॉकड्रिल स्टेजिंग के तहत डिस्टलरी प्लांट से अल्कोहल से भरी टैंकर जैसे ही गेट के बाहर निकली। इसी बीच रुधौली की तरफ रहा ट्रैक्टर ने टैंकर को टक्कर मार दिया। टैंकर का मेन फोल्ड फट गया और रिसाव होने लगा। साथ ही टैंकर में आग लग गई।
चालक ने फैक्ट्री के इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम अलर्ट की गई। साथ ही प्रशासन को हादसे की सूचना दी गई। आपदा समूह ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
मॉकड्रिल फैक्ट्री के ऑफ साइट इमरजेंसी प्लान के तहत केमिकल्स, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर इमरजेंसी का कराया गया। मॉकड्रिल के बाद एसडीएम अशुतोष तिवारी द्वारा गैप्स एवं सुझाव के संबंधित जानकारी दिया गया। इस दौरान सहायक निदेशक कारखाना अमित कुमार सिंह, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन, सीएचसी प्रभारी आनंद मिश्रा, जीआरपी से अवधेश त्रिपाठी, आरपीएफ से सुनील कुमार कसाना, प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, शुगर इकाई प्रमुख ओमपाल सिंह, एचआर हेड विपुल राय, डिस्टलरी इकाई प्रमुख दिनेश पुंडीर के साथ फैक्ट्री की रेस्क्यू टीम, ट्रैफिक कोआर्डिनेटर मौजूद रहे।