फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते में गिरा मोबाइल, खाते से निकल गए 1.64 लाख

Mon, 14 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा पुलिस ने साइबर ठगी का केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय डीह सेरहवा निवासी असगर अली ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि वह 4 मार्च को बड़ोखर बाजार गए थे। रास्ते में उनका मोबाइल कहीं गिर गया। काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। बताया कि उनके यूनियन बैंक के बैंक खाते से पांच, छह व सात मार्च को कई बार में 1.64 लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होनें पर उनके होश उड़ गए। एसएचओ सोनहा मोतीचंद राजभर ने बताया कि 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें