दुबौलिया। शुक्लपुरा बाजार के पास मोबाइल एवं इलेक्ट्राॅनिक की दुकान का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोर मोबाइल व इन्वर्टर चुरा ले गए। गुलौरी बुर्जुग गांव निवासी संत प्रसाद की रामजानकी मार्ग पर शुकुलपुरा बाजार के पास मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखा मोबाइल, चार्जर, लैपटाॅप, इन्वर्टर बैटरी आदि चुरा ले गए। उन्हें इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह 8 बजे दुकान खोलने पर हुई। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। संवाद