महराजगंज (बस्ती)। मंगलवार की रात टिनिच रोड पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। मोबाइल और कपड़े की दुकान में लाखों रुपये के समान जलगए। सुबह कुछ लोगों ने धुआं देखकर दुकानदारों को फोन कर सूचना दी।
जब तक लोग पहुंचते इससे पहले सारा सामान जल चुका था। टांडा निवासी आमिर किराये पर कमरा लेकर मोबाइल की दुकान करते हैं। आमिर के मुताबिक वह किसी बैंक से लोन लेकर दुकान में सामान व्यवस्थित किया था। कन्यापुर निवासी विनीत तिवारी के कपड़े, बच्चों की कॉपी, किताब, घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस और हल्का लेखपाल ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और सरकारी मुआवजे के लिए कोरम पूरा करने को कहा। संवाद