फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराहती रही गर्भवती, नदारद रहे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कराहती रही गर्भवती, नदारद रहे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

विक्रमजोत। स्थानीय कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची गर्भवती महिला पीड़ा से कराहती रही, जबकि स्वास्थ्य कर्मी नदारद रहे।
परिजन के साथ पहुंचे दीप ने बताया कि पीड़िता का इलाज कराने के लिए सीएचसी प्रभारी को कई बार कॉल की गई, लेकिन उनका नंबर मिल नहीं रहा था। महिला की स्थिति बिगड़ती देखकर सीएमओ आरपी मिश्रा को कॉल की गई। उन्होंने तुरंत फोन उठाया और समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि सीएमओ की फटकार के बाद स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल पहुंचे। फटकार से खार खाए स्वास्थ्य कर्मी, तीमारदारों पर खीझ निकालने लगे। आरोप है कि उन्होंने परिजनों के साथ अभद्रता की और पीड़िता का समुचित इलाज किए बिना जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि देर रात गर्भवती के परिजनों ने फोन पर सूचना दी तो तुरंत डॉक्टर भेजकर इलाज की व्यवस्था की गई। रात में ड्यूटी से नदारद कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीमारदारों से अभद्रता के बारे में जानकारी नहीं है। शिकायत मिली तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें