फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चकरोड की जोताई कराकर हजम कर रहे मनरेगा का धन

Thu, 18 Jul 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मस्टररोल में बिना काम के ही मजदूरों की लगाई जा रही हाजिरी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

छावनी। मनरेगा में गलत तरीके से मास्टररोल भरकर भुगतान लेने का खेल चल रहा है। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के अमोढ़ा निवासी दिवाकर सिंह ने मामले की शिकायत बीडीओ व मुख्यमंत्री से किया है। उन्होंने बताया कि बनकटवा गांव में बारिश से पहले तालाब की खुदाई रात में जेसीबी से कराई गई।
विज्ञापन




गुल्लू भूज के बाग से तुलसी भूज के चक तक चकरोड पर ट्रैक्टर से जुताई कर गलत तरीके से मस्टररोल पर मजदूरों की हाजिरी लगाकर भुगतान लिया जा रहा है। प्रधान रीना देवी के पति अजय कुमार रोजगार सेवक हैं जो कि यह पूरा खेल कर रहे हैं। इसमें सचिव व ब्लॉक के भी कुछ कर्मचारी मिले हुए हैं। बीडीओ सुनील कुमार कौशल ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की लिए टीम का गठन किया गया है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें