70वें स्वाधीनता दिवस पर सोमवार को प्रात: आठ बजे विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्र-ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं सार्वजनिक सभा, गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। सरदार जगवीर सिंह को प्रभात फेरी का प्रभारी बनाया गया है। प्रेम शंकर द्विवेदी, कृष्ण कुमार उपाध्याय और अफजल हुसैन सहयोग करेंगे। प्रात: 6 बजे से प्रभात फेरी, 8 बजे ध्वजारोहण, 9 बजे से 11 बजे तक मलीन बस्तियों की सफाई का कार्यक्रम रखा गया है। 10.00 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता, 11.30 बजे से शिक्षण संस्थाओ मे वात-विवाद एवं निबन्ध प्रतियोगिता, इसके अतिरिक्त जिला कारागार में कैदियों द्वारा पौधरोपण, मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। 3.30 बजे से सामूहिक मार्चपास्ट, सायं 5 बजे सार्वजनिक सभा, अपरान्ह 2 बजे से जीजीआईसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित होंगे।