मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित एमएलसी सुभाष यदुवंश
बस्ती। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्थानीय निकाय से जुड़ी जन समस्याओं को हल कराने का अनुरोध किया। सुभाष यदुवंश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘अंत्योदय’ के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में पंचायत प्रतिनिधि और हमारे स्थानीय निकाय सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारी सरकार पंचायत और पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्पित हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों के प्रत्येक हितों को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है। भाजपा सरकार में प्रधानों का वेतन मान बढ़ा 15वां वित्त लागू किया गया। सुभाष यदुवंश ने बताया कि बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की कई समस्याओं की ओर से मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।