फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायकों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

Wed, 07 Aug 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी रामपुर तटबंध के बाढ़ प्रभावित गांवों का सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव व महादेवा के दूधराम 
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित भूमिहीनों को आवासीय पट्टा देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव मईपुर बड़कापुरवा और मदरहवा, माझा फूलपुर, महुआपार, कला खुर्द गांव का सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, महादेवा के विधायक दूधराम ने मंगलवार को जायजा लिया। विधायक ने बाढ़ प्रभावित भूमिहीनों को चिह्नित कर सुरक्षित स्थान पर पट्टे पर भूमि देने की बात नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह से कही।
कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण बसे बाढ़ प्रभावित गांव महुआपार कला, महुआपार खुर्द, माझा फूलपुर, बैराड़ी एहतमाली के राजस्व गांव मईपुर, बड़कापुरवा व मदरहवा का दौरा किया। हर साल बाढ़ का दंश झेल रहे भूमिहीन लोगों ने सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव से बाढ़ से बचाव की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने मांग की कि उन्हें तटबंध के उत्तर विस्थापित किया जाए। विधायक ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने महुआपार कला के हल्का लेखपाल राम हरख, मोहम्मद नाइफ़ और मईपुर के वीरचंद चौधरी को बाढ़ प्रभावित भूमिहीन लोगों की सूची बनाकर भेजने के निर्देश दिए। बैराड़ी एहतमाली के राजस्व गांव मदरहवा को सरयू नदी के कटान से बचाने के लिए तैयारी का बाढ़ खंड अभियंता दिनेश सिंह से जानकारी ली। बाढ़ खंड अभियंता ने बताया कि कटान से निपटने की पूरी तैयारी है। विधायक ने बाढ़ से नुकसान हुई फसलों का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता शेषनाथ सिंह, अवर अभियंता लवकुश सिंह, पीएन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें