फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायक रुधौली ने सदन में उठाई आवाज

Wed, 14 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने सदन में आवाज उठाई है। उन्होंने कृषि यंत्रों में जीएसटी माफ, जर्जर सड़कों के चौड़ीकरण तथा वाल्टरगंज व अठदमा शुगर मिल में गन्ना बकाया के भुगतान मुद्दा उठाया।
विज्ञापन




विधायक ने बताया कि सरकार कृषि यंत्रों पर जीएसटी के माध्यम से किसानों से टैक्स ले रही है। अगर कोई भी किसान ट्रैक्टर, थ्रेसर, लेबलर, सहित पूरा कृषि यंत्र खरीदता है तो लगभग 44 लाख रुपए की लागत आ रही है। इसमें लगभग 7 लाख 40 हजार रुपये का टैक्स देना पड़ रहा है। यदि सरकार जीएसटी नहीं हटा सकती है तो किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराए। सपा सरकार में जब छात्र कम थे तो शिक्षा का बजट 2635 करोड़ का था और अब छात्र बढ़ रहे है तो शिक्षा का बजट घटकर 1882 करोड़ कर दिया गया।
गरीब, पिछड़ी अनूसूचित समाज के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में महंगी फीस होने के कारण दाखिला नहीं मिल पा रहा है। यह भी कहा कि विभिन्न कार्यालयों में सर्विस दाताओं के माध्यम से आउटसोर्सिंग की नियुक्तियों में बड़े पैमाने में शोषण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें