फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायक ने दिव्यांगजनों को दी ट्राई साइकिल

Sun, 04 Jun 2023 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ब्लाक परिसर हरैया में शनिवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण हर्रैया के विधायक अजय सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि व विधायक अजय सिंह ने कहा क़ी दिव्यांगजनों क़े समग्र विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने आवास विहीन दिव्यांगजनों क़े लिए मुख्यमंत्री आवास दिए जाने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने बीडीओ को क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों को आवास दिए जाने हेतु सर्वे कराकर सूची बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज क़ी मुख्य धारा से जोड़ने क़े लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे वे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकते हैं। कार्यक्रम को बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन डीडीआरसी साइकलोजिस्ट राधेश्याम चौधरी ने किया। इस मौके पर सरोज मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, अनूप कुमार पांडेय, सुनील यादव, दिलीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, राम सरन चौधरी, संगीता यादव, पवन कुमार, गोविंद कुमार, पंकज श्रीवास्तव. मंगेश उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें