फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 23 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज- पांच के तहत महिला सशक्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सोनहा थाने की मिशन शक्ति टीम ने भानपुर कस्बा, सोनहा, महनुआ, डाकघर एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध से सुरक्षित रहने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनके हौसले बढ़ाए गए। लालगंज थाने की टीम ने एक कांवेंट स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिला शिक्षक और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। जबकि गौर थाने की टीम ने एसबीआई शाखा गौर, हर्रैया की टीम ने भदावल, महिला थाना की टीम ने रोडवेज, शॉपिंग मॉल, कलवारी की टीम ने भंगुरा और कोतवाली की टीम ने रोडवेज, पचपेड़िया आदि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें