फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गायब प्रेशर ट्राॅली 12 घंटे में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देवकुंडा गांव निवासी चौकीदार के घर के बगल से गायब प्रेशर ट्राॅली को ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पुलिस टीम ने 12 घंटे के भीतर डीहीखास गांव के बगल बगीचे से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, लालगंज थाने के चौकीदार देवकुंडा गांव निवासी जमील अहमद की बुधवार की रात घर के बगल खड़ी ट्राॅली चोरी हो गई थी। इसकी सूचना बृहस्पतिवार की सुबह चौकीदार ने लालगंज थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस समेत अन्य टीमों ने जांच-पड़ताल करते हुए पक्कवा बाजार, बरहुआ, बनकटी, डेल्हापार, देईसांड़ आदि चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और बगीचे में खड़ी ट्राॅली बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें